देवेंद्रनगर: स्वतंत्रता दिवस पर देवेंद्रनगर में शान से लहराया तिरंगा, शासकीय-अशासकीय संस्थानों में हुए आयोजन
शनिवार को सुबह 8 बजे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देवेंद्र नगर क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना, स्कूलों सहित विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में गरिमापूर्ण ढंग से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।