मड़ावरा: मड़ावरा थाना पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में एक व्यक्ति पर शांति भंग की धाराओं में की कार्रवाई
थाना मड़ावरा पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रनगांव के एक आरोपी पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस द्वारा उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।