बीना: मोतीचूर घाट पर गणेश विसर्जन: रंग बिरंगी रोशनियों के बीच 2000 से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन
Bina, Sagar | Sep 26, 2026 बीना क्षेत्र में बड़ी संख्या में गणपति बप्पा विराजमान थे। भक्तों ने पूरे विधि-विधान से सेवा की और फिर शुक्रवार को नम आंखों से बप्पा को विदाई दी। रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ झूमते गाते मोतीचूर घाट पहुंचे। इस बार नगर पालिका ने विसर्जन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। घाट पर आकर्षक फव्वारे लगाए गए थे और रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया।