कोईलवर: दुर्गापूजा को लेकर गिधा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार की शाम गिधा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक शाम पांच बजे थानाध्यक्ष टिंकू कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पूजा समितियों के सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए।