कोरांव: कोरांव तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया तिरंगा झंडा, आजादी के अमर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि
कोरांव तहसील क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी और निजी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया गया और आजादी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व भाषणों का आयोजन किया गया। तहसील मुख्यालय कोरांव पर सुबह 8 बजे एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने किया।