पयागपुर: पयागपुर विधायक ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को लेकर MD से की मुलाकात
पयागपुर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप भागिया से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की बिजली से जुड़ी कई समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से बात की। बैठक में ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई बेहतर करने और ग्राहकों की परेशानियों को जल्द खत्म करने पर जोर दिया