सहावर: अमापुर के बारहद्वारी के निकट दुकान के शटर में उतरे करंट से दो बंदरों की हुई दर्दनाक मौत
ताजा मामला जनपद के कस्बा अमापुर का है, जहाँ बारहद्वारी के निकट एक सर्राफा दुकान के शटर में करंट उतर आने से दो बंदरों की बेहद दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में विद्युत विभाग के प्रति रोष देखने को मिला है।