ठेठईटांगर में शुक्रवार शाम 4 बजे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा टुकुपानी जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर जोराम पंचायत होते हुए ठेठईटांगर शिव मंदिर पहुंची। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया।