भानपुरा: मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को वित्तीय समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ, शाखा भानपुरा द्वारा शिक्षकों की विभिन्न लंबित वित्तीय समस्याओं और विसंगतियों के त्वरित निराकरण की मांग को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी काशीराम गुजरिया को एक ज्ञापन सौंपा गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय-सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन और चरणबद्ध प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।