कटंगी: कटंगी में "रन फॉर फ्रीडम" मिनी मैराथन का हुआ आयोजन, विधायक बोले- दौड़ से जागता हैं देशभक्ति और एकता का भाव
स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के एक दिन पूर्व बुधवार को कटंगी शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। विधायक गौरव सिंह पारधी की अगुवाई में "रन फॉर फ्रीडम" सांकेतिक मिनी मैराथन दौड़ का चौथे वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया। विगत तीन वर्षों से चली आ रही इस परंपरा ने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है। सुबह-सुबह ही शहर के युवा, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए।