संग्रामपुर: सुहावने मौसम में संग्रामपुर का कांवरिया पथ शिवभक्ति से सराबोर, सेवा शिविरों में हर सुविधा उपलब्ध
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के सातवें दिन बुधवार को शाम 4 बजे संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र का 12 किलोमीटर लंबा कच्ची कांवरिया पथ शिवभक्ति और सेवा भाव से सराबोर नजर आया। सुहावने मौसम के बीच "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "बाबा नगरी चलो" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। अनुकूल मौसम के कारण कांवरिये बिना अधिक विश्राम किए उत्साह के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर