वारासिवनी: नगर में दो लूट से मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ लगी अहम कड़ी; सूत्रों के अनुसार, जल्द होगा लूटकांड का खुलासा
वारासिवनी नगर में एक माह के भीतर हुई दो लूट की वारदातों से पुलिस की चुनौती बढ़ गई थी। कमलापत जय स्तंभ चौक और तीन दिन पूर्व चावड़ी बाजार के पास महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने की घटना में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा संभव है।