गोविंदगढ़: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर जुबेर उर्फ काडा को किया गिरफ्तार, एक दर्जन मामले दर्ज
रामगढ़ थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी, हार्डकोर एवं हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अलवर जिले के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।