जानसठ: भोपा क्षेत्र के मोरना कस्बे में खाली प्लॉट में एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर
भोपा के मोरना कस्बे के खाली प्लाट में सोमवार शाम 6:00 बजे के आसपास उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी हुई मिली, जानकारी के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान अरविंद पाल के रूप में हुई है मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है पुलिस जल्द से जल्द खुलासा करेगी