सिवान दुष्कर्म मामला: SP पूरण कुमार झा का बड़ा खुलासा, मनपसंद होटल में ₹2500 में लिया गया था कमरा | SNLIVE
सिवान पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि नगर थाना क्षेत्र स्थित मनपसंद होटल में आरोपी युवक ने ₹2500 में एक कमरा लिया था। पुलिस के अनुसार पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ ऑटो से उससे मिलने होटल पहुंची थी, जिसके बाद उसी कमरे में दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की गई है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
#Siwan #SiwanNews #BiharNews #SiwanPolice #PuranKumarJha #ManpasandHotelSiwan #CrimeNews #BreakingNews #SNLIVE
Siwan, Siwan | Aug 9, 2026