बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने दो महिला शराब तस्करों और एक न्यायालय के वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस दो महिला शराब तस्कर व एक न्यायालय के वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष निभा कुमारी ने बताया कि न्यायालय के वारंटी टीआर नम्बत 5786/22 के वारंटी अहमद अली को लक्ष्मण चौक से गिरफ्तार की है। वही कांड संख्या 531/26 के अभियुक्त रीता देवी व कांड संख्या 116/26 के अभियुक्त दुर्गा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजी।