शाहगंज: युवती के नाम और फोटो से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर तस्वीरें वायरल करने का आरोप, केस दर्ज
जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र में एक युवती के नाम और फोटो से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसकी तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां के अनुसार, मोहदीपुर निवासी राकेश यादव, पुत्र हरिनाथ यादव, ने उनकी बेटी के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी इंस्टा