सहारनपुर: किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव, जागरण मंडली में नाच-गाने का करता था काम
सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की प्रेम विहार कॉलोनी में किराए के कमरे पर रह रहे साहिल नाम के युवक का पंखे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। साहिल जागरण मंडली में नाच गाने का काम करता था। पुलिस उसकी मोबाइल की सीडीआर तलाश रही है।