महाराजगंज: शिवगढ़ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से कई गांवों के घरों में पहुंचा पानी, ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त
14 अगस्त शुक्रवार की सुबह 4 बजे हुई मूसलाधार बारिश से विकासखंड क्षेत्र के कई गांवो मे जल भराव की स्थिति बन गई। घरों के अंदर पानी घुस गया जहां लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव की स्थिति की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों को दी गई है, परंतु अभी कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों मेंआक्रोश आक्रोश व्याप्त है।