गुन्नौर: गुन्नौर तहसील में तैनात एक लेखपाल का किसानों के साथ रुपए लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
तहसील गुन्नौर में तैनात एक लेखपाल का चकमार्ग खाली कराने को लेकर दस हजार रुपए का लेनदेन को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लेखपाल स्वयं स्वीकार करता दिखाई दे रहा है कि उसके पास चकरोड वाले दस हजार रुपए आए हैं। वायरल वीडियो में लेखपाल कह रहा है सात हजार रुपए उसके पास है जबकि तीन हजार रुपए कहां चले गए पता नहीं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।