हाईवे पर पलटा किस्मत का टैंकर, सड़क पर बहा हजारों लीटर सरसों तेल; बाल्टी-डिब्बे लेकर दौड़े लोग, जिसे मिला उसने समेटा तेल,कानपुर हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सरसों के तेल से भरे टैंकर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का एक कोना फट गया और उसमें भरा हजारों लीटर सरसों का तेल सड़क पर बहने लगा। तेल बहता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके हाथ में जो मिला, वही बाल्टी और डिब्बा लेकर तेल समेटने में जुट गया। कुछ लोग तेल भरते नजर आए, जबकि कई तमाशबीन मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने से हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
#MustardOil #HighwayAccident #TruckAccident #ViralVideo #Kanpur
Koil, Aligarh | Oct 5, 2026