नबीनगर: नरारिकला पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद किया, अपहरणकर्ता रौशन कुमार को किया गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के नरारिकला खुर्द थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या-69/26 में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने अपहरणकर्ता अभियुक्त रौशन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से कार्रवाई करते हुए अपहृता को सुरक्षित बरामद