टेहरोली: सिनोनिया फाटक पर मामूली कहासुनी के बाद दो भाइयों में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनोनिया फाटक में मामूली कहासुनी के बाद दो भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि छोटे भाई सुनील उर्फ सोनू ने बड़े भाई सुशील विश्वकर्मा के साथ मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।