गभाना: हाईवे पर बरौली मोड़ के अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर की शिनाख्त
गभाना में नेशनल हाईवे पर बरौली मोड़ के पास सोमवार तड़के हुए सड़क हादसे में मृत युवक की मंगलवार को आखिरकार शिनाख्त हो गई है। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे।