जगदलपुर: कुमरावंड में कृषि सूचना केंद्र का आयोजन, नवीन कृषि तकनीक और मॉडलों से किसानों को किया गया जागरूक
*जगदलपुर, 13 अगस्त 2026/* कुम्हारवंड स्थित शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जगदलपुर के ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के छात्रों द्वारा ग्राम पंचायत कुम्हारावंड में एक दिवसीय कृषि सूचना केंद्र का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों के बीच वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना, आधुनिक कृषि तक