मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोर वंश भार्गव के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के मुताबिक वंश 1 जून 2026 की शाम करीब 3 बजे घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। तकरीबन चार माह से परिजन वंश की लगातार तलाश कर रहे हैं।
वंश गांधी कॉलोनी, गली नंबर-11, वर्मा पार्क, नई मंडी, मुजफ्फरनगर का निवासी है।
🔹 उम्र: 16 वर्ष
🔹 कद: करीब 5 फुट 3 इंच
🔹 रंग: गेहुआं
🔹 शारीरिक बनावट: पतला-दुबला
🔹 घटना के समय पहनावा: बैंगनी रंग की डाउन शोल्डर टी-शर्ट, पीले रंग का लोअर और पैरों में चप्पल।
परिवार और पुलिस द्वारा किशोर की तलाश की जा रही है। परिजनों के मुताबिक वंश को हरकी पौड़ी के आसपास देखे जाने की सूचना है।
अगर आपको वंश भार्गव के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देता है, तो बिना देरी किए निकटतम पुलिस चौकी या थाने को सूचना दें।
या फ़ोन पर : 7505938492 थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर को भी सूचित कर सकते हैं।
कृपया इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि किशोर की सकुशल वापसी में मदद मिल सके।
Hardwar, Haridwar | Oct 2, 2026