#चूरू अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शतायु मतदाताओं का किया गया सम्मान एवं लोकतंत्र के प्रति समर्पण को सराहा
चूरू, 1 अक्टूबर। जिला निर्वाचन कार्यालय चूरू द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. कुशल सिंह राठौड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारिया, चूरू में शतायु मतदाताओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अर्पिता सोनी ने शतायु मतदाता रामप्यारी पत्नी रतुराम का माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग मतदाता लोकतंत्र की अमूल्य धरोहर हैं जिन्होंने अपने जीवन में लोकतांत्रिक व्यवस्था को विकसित होते देखा है। उन्होंने शतायु मतदाताओं के दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार निर्वाचन चुन्नीलाल चौहान, भू अभिलेख निरीक्षक भवानी सिंह, रायसिंह, ओमप्रकाश कस्वां, रजनीश सारण, श्रवण कुमार गुर्जर, विद्यालय स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Bidasar, Churu | Oct 1, 2026