उपचार में लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप, जांच की मांग
भैंसदेही के चोपन निवासी कन्हैया बामने ने शासकीय अस्पताल में उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायत दी है।
शिकायत के अनुसार, 12 अगस्त को पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया था। बैतूल रेफर किए जाने के बाद रास्ते में आमला के पास प्रसव हुआ, जिसके बाद नवजात को झल्लार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कन्हैया बामने ने संबंधित डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की है। एसडीएम अजित मेरावी ने बताया कि मामले की जांच के लिए बीएमओ भैंसदेही को पत्र लिखा गया है।
⚠️ नोट: यह जानकारी शिकायतकर्ता के आरोप और प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद स्पष्ट होगी।
#Bhainsdehi #Betul #ApnaEpaper #NewsUpdate #MadhyaPradesh LocalNews BetulNews
Betul, Betul | Sep 18, 2026