निज़ामाबाद: हरियाणा में करंट लगने से बड़ागांव के युवक की हुई मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी विजय प्रताप यादव पुत्र जगमोहन यादव की हरियाणा में करंट लगने से मौत हो गई रविवार की सुबह करीब 10 बजे एंबुलेंस से शव गांव स्थित घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।