कुचाई: कुचाई के सिकरम्बा जंगल से पिस्टल, राइफल सहित कई हथियार बरामद; SSB- पुलिस का संयुक्त अभियान सफल
सरायकेला जिला अंतर्गत कुचाई प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रांची के कमांडेंट शाश्वत कुमार के निर्देशन में ए-समवाय जम्बरो और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह लगभग 9 बजे कुचाई थाना क्षेत्र के रोलाहातु पंचायत अंतर्गत सिकरम्बा गांव के घने जंगलों में विशेष सर्च अभियान चलाया. अभियान के दौरान