कामां: कामां पुलिस ने 60 वर्षीय स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
कामां थाना पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार, गौतस्करी और अवैध शराब के मामलों में फरार चल रहे 60 वर्षीय स्थाई वारंटी उस्मान पुत्र फज्जर निवासी बाजिदपुर, थाना पिनगवां (नूंह, हरियाणा) को गिरफ्तार किया। आरोपी को हरियाणा पुलिस से डिटेन कर कामां लाया गया, जहां एएसआई देवेंद्र सिंह ने उसे गिरफ्तार किया। गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।