गुरुग्राम: राजकीय महाविद्यालयों में स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक
राजकीय महाविद्यालय रिठौज और जटौली मंडी में स्वच्छता अभियान के तहत कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों ने परिसर की सफाई की। गुरुग्राम के सेक्टर-9 कॉलेज में प्राचार्य मनीष यादव की मौजूदगी में नुक्कड़ नाटक हुआ, जिसमें स्वच्छता और जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।