नौगांव: नौगांव थाना क्षेत्र में बाइक से अवैध शराब ले जाने का वीडियो वायरल, सोमवार शाम 4 बजे का है
जानकारी के अनुसार दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कथित तौर पर अवैध शराब लेकर ग्रामीण क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ग्रामीण ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया और उनसे बातचीत कर शराब के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया। हालांकि, युवकों ने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। इसके बाद बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।