अमरिया: न्यूरिया में किसान से मारपीट का आरोप, सिर में चोट लगने के बाद पुलिस से की शिकायत
न्यूरिया थाना क्षेत्र के बड़ा मैदना गांव में गाली देने के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सुम्मेर सिंह का आरोप है कि कमल किशोर समेत चार लोगों ने उसे गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। पीड़ित का मेडिकल और एक्स-रे कराया गया है। सुम्मेर सिंह ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी।