कैराना: गांव मामौर स्थित झील के ओवरफ्लो होने से किसानों की 150 बीघा फसल जलमग्न, मुआवजे की मांग
Kairana, Shamli | Aug 12, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मामौर स्थित झील में कैराना नगर की निकासी का गंदा पानी जाता है। बारिश के चलते झील ओवरफ्लो हो गई, जिस कारण आसपास के खेतों में पानी भर गया। किसानों ने बताया कि उनकी लगभग 150 बीघा फसल जलमग्न हुई है, जिससे नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है।