ऊंचाहार: अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास शनिवार की शाम, दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में एक बाइक पर सवार अभिषेक व साहिल निवासी पूरे रक्षपाल मजरे अरखा व दूसरी बाइक पर सवार पंकज निवासी मीरगंज मजरे बहेरवा घायल हो गये, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।