कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर जाम, लोगों की बढ़ी परेशानी
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर जाम लगने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे जमालपुर बाजार के समीप फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। मौके पर एक लेन में बालू लोड कर बड़ी संख्या में वाहन खड़े थे, जबकि दूसरी लेन में बालू लोड करने जाने के लिए वाहन धीमी गति से रुक रुक कर आगे बढ़ रहे थे।