नौगढ़: सेमरा कुशही में खराब सड़क और बंद सामुदायिक शौचालय को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नौगढ़ के सेमरा कुसही गांव में खराब सड़क और बंद सामुदायिक शौचालय को लेकर आज शनिवार शाम करीब 04 बजे को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में कच्ची सड़क पर कीचड़ होने से स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया। जिस पर बीडीओ राकेश सिंह ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया,