खुरई: समाज को जातिगत गालियां देने देने से मना करने पर 4 पड़ोसी करते मारपीट और प्रताड़ित, परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी।
Khurai, Sagar | Aug 7, 2026 गुरुवार रात को संत रविदास वार्ड निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों ने बचा लिया, शुक्रवार सुबह 9 बजे अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया कि वह घर पर अकेला रहता है, पड़ोस में रहने वाले युवक समाज को जातिगत गालियां देते है तो उसने मना किया, इसी बात को लेकर वे अक्सर मारपीट करते,पहले भी कई रिपोर्ट की, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई।