गुजरात के दाहोद में मिला दो सिर वाला अद्भुत सांप! 🐍
दाहोद में एक दुर्लभ दो सिर वाले सांप के मिलने से लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि गुजरात में यह अपनी तरह का पहला और देश में अब तक का केवल पांचवां मामला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक जेनेटिक विकृति के कारण लाखों में किसी एक जीव में ऐसी स्थिति बनती है, जिसे ‘बाइसेफली’ कहा जाता है। इस सांप के दोनों सिरों में अलग-अलग दिमाग और नर्वस सिस्टम मौजूद हैं।