पहाड़ी: जुरहरा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 4 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
जुरहरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 4 एंड्रॉयड मोबाइल, 7 फर्जी सिम कार्ड,1फर्जी एटीएम कार्ड तथा साइबर ठगी से अर्जित 40 हजार रुपये बरामद किए।आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से होटलों में सस्ते कमरे बुक कराने के नाम पर ठगी करते थे और फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।