मड़ावरा: मड़ावरा के ब्लाक कार्यालय के सभागार में साक्षरता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मड़ावरा के ब्लाक कार्यालय के सभागार में स्वयं सेवी संस्था द्वारा साक्षरता शिक्षा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रविवार को दोपहर 12 बजे किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ग्रामोदय विश्व विद्यालय चित्रकूट के संगीत संकाय विभागाध्यक्ष लल्लू राम शुक्ल रहे। जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करके किया।