ब्यौहारी: सांप के डसने से 22 वर्षीय महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पथरहटा गांव में जहरीले सांप के डसने से 22 वर्षीय अंजना कोल की मौत हो गई। सांप के काटने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को लेकर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी शुक्रवार सुबह 7 बजे आमने सामने आई है।