बीसलपुर: भूख हड़ताल पर बैठे संत सत्यगिरि के समर्थन में किसान और सामाजिक संगठन उतरे, 15 अगस्त को जीवित समाधि लेने की चेतावनी
तहसील के थाना बिलसंडा में मझिगवां गांव के अंतर्गत स्थित प्राचीन एवं धार्मिक महत्व के लंगड़े बाबा आश्रम की समस्याओं व भूमि संबंधी फर्जीवाड़े को लेकर स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई है। आश्रम के महंत संत सत्यगिरि महाराज विगत लगभग 100 दिनों से निरंतर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।