गाडरा खेड़ी में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, नाले पर भी निर्माण की शिकायत
गाडरा खेड़ी के खसरा क्रमांक 235 को लेकर स्थानीय रहवासियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि शासकीय भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य किया गया है और इसी दौरान शासकीय नाले की जमीन पर भी अतिक्रमण किए जाने की शिकायत है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के कारण नाले का प्राकृतिक रास्ता प्रभावित हो रहा है, जिससे आने वाले समय में जल निकासी और रहवासियों की परेशानी बढ़ सकती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि शासकीय भूमि और नाले पर कथित कब्जे की शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे? क्या पूरे मामले की जानबूझकर अनदेखी की जा रही है या फिर प्रशासन को इसकी जानकारी ही नहीं है?
रहवासियों ने प्रशासन से मौके का सीमांकन एवं जांच कराकर शासकीय भूमि और नाले को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।
गाडरा खेड़ी | खसरा क्रमांक 235
रहवासियों की जुबानी सुनिए पूरे मामले की कहानी…
#GovernmentLand #IllegalConstruction #Encroachment #IndoreNews #MadhyaPradesh #gouravjain #journalistgouravjain @gouravjain @journalistgouravjain
Indore, Indore | Aug 18, 2026