बोध गया: देशभर से 100 से अधिक डॉक्टर पहुंचे बोधगया, महाबोधि मंदिर में किया दर्शन
Bodh Gaya, Gaya | Aug 16, 2026 देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल बोधगया पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध का दर्शन किया और बोधिवृक्ष के नीचे साधना की। इस दौरान बीटीएमसी की ओर से डॉक्टरों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। महाबोधि मंदिर के केयरटेकर दिनानंद भंते ने सभी डॉक्टरों को खादा भेंट कर सम्मानित किया।