सिधौली थाना परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम का हुआ शुभारंभ
सीतापुर: दिनांक 12 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक सीतापुर, श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा थाना सिधौली परिसर में नवनिर्मित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि यह नया कंट्रोल रूम अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। इसका मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम करना और पुलिस कार्रवाई को और अधिक त्वरित व प्रभावी बनाना है।
इस कंट्रोल रूम के जरिए थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर 24×7 हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरों के माध्यम से पैनी नज़र रखी जाएगी।
इस उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्राधिकारी सिधौली श्री विशाल गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक बिसवां, व्यापार संगठन के पदाधिकारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#SitapurPolice #CCTVControlRoom #Sidhauli #AnkurAggarwal #CrimePrevention