मदनपुर थाना मोड़ से नकली नोट के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का खुलासा, तीन तस्कर गिरफ्तार
मदनपुर थाना मोड़ के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली नोट के अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नकली नोट के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नकली नोट के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
#Madanpur #Aurangabad #BiharPolice #AurangabadPolice #FakeCurrency #CounterfeitNotes #CrimeNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #PoliceAction #HainTaiyarHum