सांगानेर: जयपुर में 4 से 6 दिसंबर तक होगा ‘लोकमंथन 2026’, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का शुभारंभ किया
जवाहर कला केंद्र मेंआगामी ‘लोकमंथन 2026’ के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता एवं बैठक आयोजित हुई। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने आयोजन समिति की अध्यक्ष के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभागी पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया। वहीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि लोकमंथन का पाँचवाँ राष्ट्रीय संस्करण जयपुर में आयोजित होगा।