शहीद परिवारों व स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान
बाढ़डा:-
कुलदीप शास्त्री चांदवास ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेक गांवों में पहुंचकर शहीद परिवारों एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया। चांदवास, किष्किंधा, धनासरी सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर उन्होंने देश की आजादी में योगदान देने वाले वीरों और उनके परिवारों को नमन किया तथा सम्मान स्वरूप अभिनंदन किया।